भारत

ट्रेन में अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल, युवक-युवती और ट्रेन ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज

jantaserishta.com
24 Dec 2025 3:46 PM IST
ट्रेन में अश्लील कृत्य का वीडियो वायरल, युवक-युवती और ट्रेन ऑपरेटर पर मुकदमा दर्ज
x
अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है.
गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली आधुनिक नमो भारत रैपिड ट्रेन (आरआरटीएस) में बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक और युवती को ट्रेन के प्रीमियम कोच में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करते दिखाया गया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक-युवती समेत वीडियो बनाने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
बता दें कि सबसे पहले मामले की शिकायत डीबीआरआरटीएस (मेंटेनेंस एजेंसी) के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने 22 दिसंबर को मुरादनगर थाने में दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य) और धारा 77 (वॉयेरिज्म) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारण) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर भी अभियोग लगाया गया है।
दरअसल, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो एक कर्मचारी (ट्रेन ऑपरेटर) द्वारा मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया गया था। बाद में उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इससे पहले सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) लिपि नगायच ने बताया था कि मामले में आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही चल रही है। वीडियो से आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जांच में पता चला है कि युवक बीटेक और युवती बीसीए की छात्रा है, दोनों गाजियाबाद के नजदीकी कॉलेजों से हैं। यह घटना नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा और निजता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। एनसीआरटीसी ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज केवल कंट्रोल रूम से मॉनिटर होती है, लेकिन लीक होने पर सख्त कार्रवाई की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story