भारत

युवक की खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का मामला, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

jantaserishta.com
11 March 2025 8:09 AM IST
युवक की खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का मामला, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
x
वीडियो हुआ वायरल.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में बाइक से खतरनाक स्टंट करने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं और बाइक को आगे से उठा-उठाकर एक पहिए पर दौड़ाते नजर आ रहे हैं. इस तरह के जानलेवा स्टंट्स को गानों के साथ जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस ने स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर उसकी बाइक का ₹24 हजार 500 का भारी-भरकम चालान काट दिया और उसकी बाइक को सीज कर दिया गया. इसके अलावा युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.
यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां के युवक सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक तेज रफ्तार बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं. इन वीडियो में बैकग्राउंड में गाने भी जोड़े गए हैं, जैसे 'रोजे से हैं तो क्या हुआ जनाब, शेर जब भूखा होता है तो और भी ज्यादा खूंखार होता है. 'जब से इस रास्ते पर निकला हू जहां मौत मिलती है, कफन लेकर घूम रहा हूं'. इस तरह के गानों के साथ वीडियो अपलोड कर स्टंटबाज युवक सोशल मीडिया पर भौकाल जमाने की कोशिश कर रहे थे.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह के स्टंट बेहद खतरनाक हैं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं. ऐसे स्टंट पर तत्काल रोक लगाने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो. पुलिस प्रशासन भी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और सख्त कार्रवाई की जा रही है.
बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, बाइक से स्टंट करने का वीडियो हमारे संज्ञान में आया था. इसके बाद तुरंत युवक की पहचान की गई और उसके खिलाफ ₹24 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया. साथ ही बाइक को सीज किया गया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story