भारत

युवक की पिटाई और सिर मुंडाने का वीडियो सामने आया, जानें क्या है पूरा माजरा?

jantaserishta.com
22 Oct 2025 11:44 AM IST
युवक की पिटाई और सिर मुंडाने का वीडियो सामने आया, जानें क्या है पूरा माजरा?
x
वीडियो हुआ वायरल.
श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव में रात के समय अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को प्रेमिका के परिजनों और ग्रामीणों ने दबोच लिया और मारपीट कर उसका मुंडन कर दिया. मुंडन किए जाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पीड़ित युवक पक्ष और युवती पक्ष में सुलह के चलते पुलिस केस दर्ज नहीं हुआ.
मंगलवार शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के माकड़ोद गांव का है. वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर उसके सिर के बाल काटते हुए और उसका मुंडन करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें आ रही हैं, जिसमें वे युवक से उसके गांव के बारे में पूछ रहे हैं, तो कुछ लोग उसके गांव का नाम भी बोलते दिख रहे हैं. वीडियो में युवक के गांव का नाम ऊंचाखेड़ा बताया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
दरअसल, ऊंचाखेड़ा गांव निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को मानपुर थाना क्षेत्र के माकड़ोद गांव जा पहुंचा. इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और गांव के बीचो-बीच उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद परिजनों ने उसका सिर मुंडवा दिया.
वीडियो सामने आने के बाद मानपुर थाना पुलिस ने टीम भेजकर मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला युवक और युवती के परिजन आपस में रिश्तेदार निकले और दोनों पक्ष पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते. फिर दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर आपसी सुलह का लिखत पत्र पुलिस को सौंप दिया.
मानपुर थाना प्रभारी पप्पू सिंह यादव ने बताया कि घटना का सामने आया वीडियो माकड़ोद गांव का है. दोनों पक्षों से बातचीत की गई है, लेकिन दोनों ही पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते. उन्होंने थाने आकार राजीनामा कर लेने की बात कही है, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null