भारत
वर्दी की गरिमा का उल्लंघन! पुलिसकर्मी का चिलम पीते हुए वीडियो सामने आया, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
24 Dec 2025 11:35 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस महकमे की छवि को प्रभावित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी खुलेआम चिलम पीता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सकरन थाना इलाके का है. वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इस मामले ने तूल पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार दुबे सकरन थाना क्षेत्र के उमरा कला गांव स्थित एक आश्रम में अक्सर जाया करते थे. आरोप है कि वहां धर्मेंद्र ने चिलम ली. इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी किस तरह नशा करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हो रही है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जो पुलिसकर्मी कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाते हैं, अगर वही कानून तोड़ते नजर आएंगे तो आम जनता में क्या संदेश जाएगा. मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं.
इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वॉयरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है. इस वीडियो को लेकर जांच कराई जा रही है. जांच के बाद विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
Tagsउत्तर प्रदेशसीतापुरसीतापुर न्यूज़सीतापुर पुलिसवायरल वीडियोUttar PradeshSitapurSitapur NewsSitapur PoliceViral Video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





