भारत
मुठभेड़ के बाद शातिर मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
jantaserishta.com
12 April 2026 9:06 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद की थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना उत्तर व थाना रामगढ़ क्षेत्र से छिनैती करने वाले एक आरोपी को अवैध असलहा 315 बोर, 2 जिंदा, 01 खोखा कारतूस, 1 मोटर साइकिल व 2 मोबाइल फोन सहित पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज पुत्र रामजीलाल निवासी नगला मिर्जा के रूप में हुई है। अन्य 2 वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पंकज के विरूद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 10 अप्रैल को एक महिला द्वारा थाना उत्तर पर लिखित तहरीर दी गई कि 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने पीछे से आकर उसका फोन छीन लिया है। थाना उत्तर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसी तरह 11 अप्रैल को थाना रामगढ़ पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि 3 अज्ञात मोटरसाइकिल युवकों ने पीछे से आकर उसका फोन छीनकर भाग गए हैं। शिकायत पर थाना रामगढ़ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी सिटी ने बताया कि घटना के सफल अनावरण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी और सर्विलांस आदि द्वारा आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए, जिसमें 3 लोगों के नाम प्रकाश में आए। इसी बीच 11 अप्रैल की देर रात मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि मोबाइल छिनैती करने वाले आरोपियों में से एक पंकज चनोरा खत्ता घर के पास है।
सूचना पर प्रभारी थाना रामगढ़ मय पुलिस टीम के चनोरा खत्ता घर के पास पहुंचे तो आरोपी द्वारा पुलिस टीम को अपनी ओर आते फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गयी। घायल को उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी ने दोनों छिनैती की घटना को कबूल किया है।
Tagsफिरोजाबादफिरोजाबाद न्यूज़फिरोजाबाद पुलिसमोबाइल लुटेरामुठभेड़FirozabadFirozabad NewsFirozabad Policemobile robberencounter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





