भारत

शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की छह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Sept 2025 5:15 PM IST
शातिर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की छह बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
x
यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत धनवार थाना क्षेत्र की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से चोरी की छह गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
यह जानकारी गिरिडीह जिला पुलिस ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को गिरिडीह एसपी को सूचना मिली थी कि चोरी की एक मोटरसाइकिल धनवार क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए इरगा नदी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर अपाचे बाइक पर एक सवार भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
पकड़े गए युवक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के हरखी निवासी मनौव्वर अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक सर्विस सेंटर नामक दुकान चलाता है। उसके साथी अब्दुल सत्तार अंसारी ने उसे चोरी की मोटरसाइकिलों को मॉडिफाई कर बेचने के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया था। इन मोटरसाइकिलों को बिहार से अमर चौधरी नामक व्यक्ति लाता था।
उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके पास से दो अन्य मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद उसके साथी लकठाही गांव निवासी अब्दुल सत्तार अंसारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने तीसरे आरोपी मो. आजाद अंसारी को भी इसी गांव से गिरफ्तार कर उसके पास से एक हीरो स्पलेंडर बाइक बरामद की। इस टीम में धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, नवल किशोर शर्मा, महती राम टुडू, अनिल उरांव तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बताया गया कि इस गिरोह से कुछ और लोग जुड़े हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story