भारत
मदरसे में बेहद शर्मनाक घटना हुई, नाबालिग के साथ जो हुआ सुन हर कोई रह गया सन्न
jantaserishta.com
28 Sept 2024 3:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
चंडीगढ़: चंडीगढ़ (Chandigarh) के मणिमाजरा में स्थित एक मदरसे में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां उर्दू पढ़ाने वाले टीचर ने एक नाबालिग बच्चे के साथ घिनौना काम किया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला चंडीगढ़ के मणिमाजरा में स्थित एक मदरसे का है. 24 वर्षीय शिक्षक को 13 वर्षीय 8वीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पीड़ित ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई.
पुलिस का कहना है कि 24 साल का मोहम्मद सालिक उर्दू टीचर है. वह बच्चों को उर्दू पढ़ाता है. मोहम्मद सालिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है. दिसंबर 2023 से वह मस्जिद के मदरसे में उर्दू पढ़ा रहा है. उसने शुक्रवार की सुबह 6 बजे 13 साल के बच्चे को अपने कमरे में बुलाया. बच्चा आठवीं क्लास में पढ़ता है. आरोपी टीचर ने बच्चे को गलत तरीके से छुआ.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसके बयान दर्ज किए हैं. पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी टीचर पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है? पुलिस इस मामले की जांच के तहत मदरसा कर्मचारियों के बयान भी दर्ज कर रही है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी उर्दू टीचर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. मामले की जांच के लिए स्टेशन हाउस ऑफिसर और पुलिस उपाधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मदरसे में मौजूद थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





