
x
घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
देवास: खेल जगत से एक बेहद निराशाजनक खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने रविवार को मध्यप्रदेश के देवास स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 साल की कलम के इस कदम ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वह एक दिन पहले ही आष्टा से अपने घर लौटी थीं।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, रविवार की सुबह तक सबकुछ सामान्य था। रोहिणी ने सबके साथ नाश्ता किया था। उन्हें एक कॉल आई। कॉल आने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से आवाज भी नहीं आई तो छोटी बहन रोशनी कलम ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोहिणी कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बहन ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और रोहिणी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय रोहिणी की मां एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर गई थीं, जबकि पिता भी किसी कार्य से घर से बाहर थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रोहिणी के अर्जुन नगर राधागंज स्थित घर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रोहिणी कलम एक अंतर्राष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी थीं। उन्होंने वर्ष 2007 में अपने खेल करियर की शुरुआत की थी और 2015 से पेशेवर रूप से जुजुत्सु से जुड़ी थीं। पिछले साल अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। वह वर्तमान में आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट की कोच के रूप में कार्यरत थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





