भारत

मंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 घायल, VIDEO

jantaserishta.com
1 Jan 2025 1:04 PM IST
मंत्री के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 घायल, VIDEO
x
देखें वीडियो.
बलिया: उत्तर प्रदेश बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के पास मंगलवार की देर रात्रि निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले के संग चल रही एक गाड़ी पलट गयी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को काफिले के संग चल रहे लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
निषाद पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के सहयोगी राकेश निषाद ने बताया कि हम लोग मंत्री जी के काफिले में चल रहे थे कि अचानक मोड़ आने पर गाड़ी पलट गई और गाड़ी सवार पांच लोग घायल हो गए। हालांकि हम लोगों को भगवान ने बचा लिया।
उन्होंने बताया कि संवैधानिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए गोरखपुर से बलिया निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जिसमें तीन अभी भर्ती हैं जबकि दो लोग रात में डिस्चार्ज हो गए हैं। अभी सभी लोग ठीक हैं। हादसे के समय मंत्री जी की गाड़ी आगे थी। जब घायल हुए तो वह हम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने आए थे। वह रातभर अस्पताल में बैठे थे। सभी लोग अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं।
मंत्री संजय निषाद ने बताया कि यह लोग गाड़ी से पीछे चल रहे थे कि अचानक जानवर आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हल्की चोटें आई थी। सभी का इलाज करवाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story