भारत
आग की चपेट में गैस सिलेंडर से लदा वाहन, देखकर अटक गई लोगों की सांसें
jantaserishta.com
9 March 2025 10:22 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नवादा: बिहार (Bihar) के नवादा में रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन में आग लग गई, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबिगहा गांव की है, जहां इण्डेन घरेलू गैस के सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे धू-धू कर ट्रक जल कर खाक हो गया. गनीमत यह रही कि वाहन में लदे सभी गैस सिलेंडर खाली थे.
अचानक लगी इस आग की घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर आग बुझाने की कोशिश भी की. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया.
फिलहाल, इस घटना में किसी के भी हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है. ड्राइवर और खलासी भी सुरक्षित बच गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक गुलनी से गैस उतार कर खाली गैस सिलेंडर लेकर वापस लौटा था. इसी दौरान राजेबिहा में सड़क किनारे वाहन लगाकर आराम करने लगा. अचानक सिलेंडर गैस लदा ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग लपटें बढ़ने लगीं. इसके बाद गांव के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया.
जब तक लोग आग पर काबू पाते वाहन पूरी तरह आग के आगोश में समा चुका था. वाहन में आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पकरीबरावा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वाहन मालिक नवादा शहर के रामनगर निवासी मुरारी मोहन ने पकरीबरावा थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन में आग लगी घटना की शिकायत दर्ज कराई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





