भारत

अनोखी चोरी से हड़कंप मचा, बहू निकली मास्टरमाइंड

jantaserishta.com
10 Jun 2025 12:01 PM IST
अनोखी चोरी से हड़कंप मचा, बहू निकली मास्टरमाइंड
x
जानें पूरा मामला.
हापुड़: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में पुलिस ने एक घर में हुई अनोखी चोरी का खुलासा किया है. नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि घर में हुई इस चोरी का साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि घर की बहू अनामिका उर्फ नेहा निकली. अनामिका ने अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
पुलिस ने इस मामले में बहू सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये के जेवर, 1.5 लाख रुपए नकद और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है.
हापुड़ के एस पी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया 7 जून को पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया था कि दो अज्ञात व्यक्ति एलआईसी एजेंट बनकर घर में घुसे और बहू अनामिका व बच्चों को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों की चोरी कर मौके से फरार हो गए थे .
पुलिस द्वारा गहनता से जांच के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया. जिसमें बहू अनामिका उर्फ नेहा ने ही अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से यह पूरी साजिश को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद ही झूठी सूचना देकर पुलिस की जांच को उलझाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला उजागर हो गया. बहू सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है .
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story