भारत

भारत में दिखा अनोखा नजारा, AI रोबोट ने की देवी-देवताओं की पूजा

jantaserishta.com
20 Oct 2026 11:36 AM IST
भारत में दिखा अनोखा नजारा, AI रोबोट ने की देवी-देवताओं की पूजा
x

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो भी सामने आया.
नई दिल्ली: रोबोट अब सिर्फ काम करने या जानकारी देने तक सीमित नहीं रहे. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां AI से लैस रोबोट ने इंसानों की तरह पूजा में हिस्सा लिया. आयुध पूजा के मौके पर रोबोट ने कपूर जलाया, आरती की और अगरबत्ती दिखाकर देवी-देवता की पूजा की. टेक्नोलॉजी और परंपरा के इस अनोखे मेल ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया.
यह अनोखा आयोजन कोयंबटूर के आरएस पुरम इलाके में किया गया. यहां MIRAKILE नाम की कंपनी अलग-अलग तरह के रोबोट विकसित करती है. आयुध पूजा के मौके पर कंपनी ने अपने रोबोट्स के साथ ही पूजा का आयोजन किया.
आयुध पूजा के दौरान इंसानों की तरह दिखने वाले एक रोबोट को पूजा में शामिल किया गया. रोबोट ने अपने हाथों से कपूर जलाया और देवी-देवता के सामने अगरबत्ती भी दिखाई. इतना ही नहीं, रोबोट के अलग-अलग स्पेयर पार्ट्स को भी पूजा में शामिल किया गया. इस पूरे आयोजन में पारंपरिक पूजा की रस्मों और आधुनिक AI तकनीक का अनोखा मेल देखने को मिला.
आयुध पूजा दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है. इस दिन लोग अपने काम में इस्तेमाल होने वाले औजारों, मशीनों, वाहनों और दूसरी चीजों की पूजा करते हैं. इसका मकसद उन साधनों के प्रति सम्मान जताना है, जिनकी मदद से रोजमर्रा का काम या कारोबार चलता है.
कोयंबटूर में इस परंपरा को एक नया टेक्नोलॉजिकल ट्विस्ट मिला. यहां जिन रोबोट्स को आम तौर पर शिक्षा और जागरूकता जैसे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, इस बार उन्हीं रोबोट्स को पूजा का हिस्सा बनाया गया. इस आयोजन की सबसे खास बात यही रही कि नई तकनीक को भारतीय परंपरा से जोड़कर पेश किया गया. AI और रोबोटिक्स तेजी से लोगों की जिंदगी और उद्योगों का हिस्सा बन रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story