भारत
अनोखी तस्वीर: एक सीट, 36 उम्मीदवार और वोट 100 के पार भी नहीं
jantaserishta.com
5 May 2026 8:12 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. इन पांच राज्यों में बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव नतीजे चौंकाने वाले रहे. एक तरफ जहां बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से भी बढ़कर रहा. वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके को पछाड़ते हुए साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय थलपति की पार्टी टीवीके ने बंपर बढ़त बनाई.
वैसे तो इन राज्यों में कई सीटों पर चौंकाने वाले रिजल्ट आए. लेकिन, तमिलनाडु की एक सीट ऐसी भी है, जहां 36 कैंडिडेट ऐसे थे, जिन्हें 100 से कम वोट मिले. वहीं 9 प्रत्याशियों के 20 से भी कम वोट मिले. यह सीट ऐसी वैसी नहीं है.यहां बात हो रही है तमिलनाडु पेरंबुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की.
पेरंबुर से तमिलनाडु की राजनीति की दशा-दिशा बदलने वाले सी जोसेफ विजय (विजय थलपति) चुनाव लड़ रहे थे. इनके खिलाफ वैसे तो मैदान में 47 कैंडिडेट खड़े थे, लेकिन मुख्य प्रतिद्वंदी डीएमके के आरडी शेखर थे. इस सीट से चुनाव लड़ने वाले दर्जनों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है.
यहां 47 प्रत्याशियों में से 36 ऐसे थे, जिन्हें 100 से भी कम वोट आए. इनमें से 8 ऐसे भी रहे जिन्हें 20 से भी कम वोट पड़े. इस सीट से सिर्फ 4 कैंडिडेट को छोड़कर कोई भी 500 वोटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. सिर्फ 7 ऐसे प्रत्याशी थे जो 100 से ज्यादा वोट ला सके. बाकी सभी को 20, 25, 22, 15, 18, 14 इस तरह वोट मिले है.
यह सीट तमिलनाडु के हॉट सीटों में एक थी. इस सीट पर सबकी नजर थी. क्योंकि तमिलनाडु की सियासी हवा बदलने वाले विजय इसी पेरंबुर से खड़े थे. यहां से खड़े कुछ कैंडिडेटों के वोटों की संख्या देखकर ऐसा लगता है कि इन्हें इनके परिवार के लोग या पड़ोसियों ने भी ठीक से वोट न डाले हो.
हर चुनाव में ऐसे कैंडिडेट चर्चा में रहते हैं. जिन्हें इतने कम वोट मिलते हैं कि समझ नहीं आता आखिर इन्हें किसने वोट किया होगा. कुछ प्रत्याशी तो ऐसे भी हुए हैं, जिन्हें सिर्फ 1 वोट मिला है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





