भारत

पंचायत से वेतन वसूली के लिए अनोखा विरोध, भाई ने मुंडवाया सिर

jantaserishta.com
6 Jun 2026 1:56 PM IST
पंचायत से वेतन वसूली के लिए अनोखा विरोध, भाई ने मुंडवाया सिर
x
जानें पूरा मामला.
राजसमंद: पंचायत से बकाया वेतन दिलाने के लिए एक युवक ने विरोध जताने का अनोखा तरीका अपनाया है। राजसमंद जिले की बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत में युवक प्रकाश प्रजापत ने पंचायत भवन के बाहर धरना देते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।
प्रकाश प्रजापत का कहना है कि उनका भाई रतनलाल प्रजापत पिछले 15 साल से पंचायत में चपरासी के पद पर कार्यरत था। पिछले करीब 6 वर्षों से उसे वेतन नहीं दिया जा रहा है। 2000 रुपए मासिक वेतन के हिसाब से लगभग 1.56 लाख रुपए बकाया है। परिवार ने कई बार पंचायत, जिला परिषद और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। निराश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
रतनलाल प्रजापत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया, "चपरासी का काम करते हुए मुझे 15 साल हो गए। 2000 रुपए महीने के हिसाब से 6.5 साल का वेतन नहीं मिला। कुल 1.56 लाख रुपए बकाया है। पहले कहा गया कि यहां कोई काम नहीं करता, बाद में उन्होंने मान लिया। अब कहा गया है कि 2-3 दिन में पूरा पैसा दे देंगे।"
बामन टुकड़ा पंचायत के प्रशासक लहरीलाल दवे ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा, "रतनलाल करीब 2.5 से 3 साल तक ही पंचायत में आया करता था। उसके बाद वह यहां आता भी नहीं था और कोई काम नहीं किया। हम शुरुआती 2.5-3 साल का वेतन देने को तैयार हैं। बेवजह हमें परेशान किया जा रहा है।"
प्रशासक का आरोप है कि युवक तयशुदा राशि से अधिक भुगतान की मांग कर रहा है। पंचायत ने पहले 30 हजार रुपए रतनलाल के खाते में जमा भी कर दिए थे। पीड़ित के भाई प्रकाश प्रजापत ने कहा, "पिछले 6 वर्षों से भाई चपरासी के पद पर था। कितनी बार शिकायत की, सरपंच और सचिव को बताया, लेकिन बकाया वेतन नहीं मिला। मुंडन करवाकर हमने अपना विरोध दर्ज कराया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story