भारत

सशक्त संदेश: बेटी के जन्म का अनोखा जश्न...पांच भाइयों में से किसी के घर नहीं थी बेटी

jantaserishta.com
16 July 2026 8:12 AM IST
सशक्त संदेश: बेटी के जन्म का अनोखा जश्न...पांच भाइयों में से किसी के घर नहीं थी बेटी
x
जानें स्टोरी.
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से बेटी के जन्म की खुशी मनाने की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है. यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म को यादगार बनाने के लिए अस्पताल से घर तक का सफर उत्सव में बदल दिया. सरकारी एंबुलेंस को फूलों से सजाया गया और डीजे की धुन पर जच्चा-बच्चा को घर ले जाया गया. इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग परिवार की सोच और बेटी के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
यह मामला बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड के मानोपुर रुदौली गांव का है. यहां रहने वाले राम उदय सहनी की पत्नी रूबी देवी को 14 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर बछवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में रूबी देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. देर शाम डॉक्टरों ने मां और बच्ची को स्वस्थ पाकर अस्पताल से छुट्टी दे दी.
बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने अस्पताल से घर लौटने के लिए सरकारी एंबुलेंस को फूलों से सजाया. इसके बाद डीजे की धुन के साथ पूरे उत्साह और खुशी के माहौल में जच्चा-बच्चा को घर ले जाया गया. अस्पताल से गांव तक यह अनोखा जश्न लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
परिवार के लोगों ने बताया कि राम उदय सहनी पांच भाई हैं. पूरे परिवार में अब तक किसी भी भाई के घर बेटी का जन्म नहीं हुआ था. राम उदय सहनी और रूबी देवी के यहां दूसरी संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ. परिवार का कहना है कि पांच भाइयों के घरों में पहली बार बेटी आने से सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
अस्पताल से फूलों से सजी एंबुलेंस और डीजे के साथ निकले जुलूस का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया. वीडियो पर बड़ी संख्या में लोग परिवार की सराहना कर रहे हैं और बेटी के जन्म पर इस तरह खुशी मनाने को सकारात्मक संदेश बता रहे हैं.
बच्ची की मां और परिवार के सदस्यों ने बताया कि पांच भाइयों के परिवार में पहली बार बेटी का जन्म हुआ है. इसी खुशी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने अस्पताल से घर तक डीजे बजाते हुए बच्ची का स्वागत किया. परिवार का कहना है कि बेटी के जन्म से पूरे घर में खुशी का माहौल है और सभी इस पल को खास बनाना चाहते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story