भारत
शादी से जुड़ा एक अनोखा मामला, चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस बुलानी पड़ी
jantaserishta.com
16 July 2024 1:26 PM IST

x
दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात गायघाट से दूल्हे राजा अपने बरातियों के संग गाजे बाजे के साथ शादी के लिए बरूराज के धूम नगर पहुंचे थे. दुल्हन के दरवाजे पर बरातियों का स्वागत हुआ. दूल्हा और बरातियों के साथ समधी को नाश्ता कराकर खूब खातिरदारी भी की गई. मगर ऐन मौके पर जयमाला के समय स्टेज पर पहुंची दुल्हन को देख कर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया.
जयमाला से पहले दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान लड़की के परिवार वाले शांत खड़े थे और लड़का दुल्हन बदल देने का आरोप लगा रहा था. जयमाला स्टेज पर दुल्हन बनकर लड़की की छोटी बहन पहुंची हुई थी. ऐसे में वहां मौजूद बारातियों और अन्य मेहमानों को भी माजरा समझ नहीं आ रहा था. आखिर, ऐन वक्त पर दुल्हन कैसे बदल सकती है.
विवाद के बीच स्थानीय पुलिस को भी लड़के वालों ने बुलाया लिया. तब जाकर मामला खुला. दरअसल, मुजफ्फरपुर के गायघाट के टुनटुन कुमार की शादी धूम नगर बखरी के सपना कुमारी से तय हुई. जब बारात आई तो दुल्हन सपना को लहंगा पसंद नहीं आया और उसने शादी से साफ इंकार कर दिया. सपना के माता पिता ने उसे काफी समझाया फिर भी वो शादी किए तैयार नहीं हुई.
जब सपना ने पूरी तरह से शादी करने से इनकार कर दिया, तो उसकी छोटी बहन को तैयार कर जयमाला के लिए भेज दिया गया. स्टेज पर पहुंची दुल्हन को जब टुनटुन ने देखा तो वह बदली हुई नजर आई.फिर दूल्हे ने जयमाला से इंकार कर पुलिस को फोन कर दिया. फिर स्थानीय बरूराज थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को समझाया. इसके बावजूद हंगामा शांत नहीं हुआ, तब सभी को थाने पर लाया गया.
इसके बाद थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे की पहल पर थाना परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर के ही दूल्हा टुनटुन और दुल्हन सपना की शादी हुई. थानाअध्यक्ष के घंटों समझाने के बाद आखिरकार लड़के के पसंद की दुल्हन से संतोषी माता मंदिर में शादी कराई गई. पुलिस की मौजूदगी में कन्यादान से लेकर विदाई तक कि रस्में अदा की गई. खुद बरूराज थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने विदाई के वक्त शगुन के साथ दूल्हा और दुल्हन को नए जीवन का आशीर्वाद देकर विदा किया.
Tagsबिहारमुजफ्फरपुरशादीबिहार न्यूज़बिहार लेटेस्ट न्यूज़BiharMuzaffarpurMarriageBihar NewsBihar Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





