भारत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘राम’ नाम का अनोखा नोट, मचाई धूम

SHIDDHANT
21 Jun 2026 8:35 PM IST
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘राम’ नाम का अनोखा नोट, मचाई धूम
x
‘RAM करेंसी नोट’ बना वायरल, लोग कर रहे जमकर शेयर
Delhi दिल्ली: भारत में राम राज्य कायम हो या ना हो लेकिन अमेरिका में राम के नाम का नोट चल रहा है, अमेरिका के आयोवा राज्य में स्थित महार्षि वैदिक सिटी एक बार फिर अपनी अनोखी व्यवस्था को लेकर चर्चा में है। यहां ‘RAM’ नाम की एक वैकल्पिक करेंसी का उपयोग स्थानीय स्तर पर किया जाता है, जिसे भगवान श्रीराम के नाम से जोड़ा जाता है।
यह करेंसी कानूनी मुद्रा (Legal Tender) नहीं है, लेकिन शहर में इसे एक वैकल्पिक माध्यम के रूप में मान्यता प्राप्त है। स्थानीय स्तर पर इसका विनिमय मूल्य तय किया गया है, जिसमें 1 RAM को 10 अमेरिकी डॉलर (USD) के बराबर माना जाता है।
महार्षि वैदिक सिटी वैदिक सिद्धांतों पर आधारित एक छोटा शहर है, जहां जीवनशैली और व्यवस्था को आध्यात्मिक और पारंपरिक मूल्यों के आधार पर विकसित किया गया है। यहां की यह करेंसी भी उसी विचारधारा का हिस्सा बताई जाती है।
इस अनोखी करेंसी को पहली बार देखने वाले लोगों के लिए यह अनुभव काफी अलग और दिलचस्प बताया जा रहा है। शहर में रहने वाले कुछ लोगों के अनुसार यह व्यवस्था स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को सरल बनाने के उद्देश्य से अपनाई गई है। इस अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि इस करेंसी को समझना और देखना एक अनोखा अनुभव था, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा किया गया।
Next Story