भारत

काल बनकर आया ट्रक! 5 की दर्दनाक मौत, पंक्चर के बाद टायर बदला जा रहा था

jantaserishta.com
12 April 2026 9:41 AM IST
काल बनकर आया ट्रक! 5 की दर्दनाक मौत, पंक्चर के बाद टायर बदला जा रहा था
x
मचा कोहराम.
डिंडोरी: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना गड़ासराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकरातालाब गांव के पास जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब एक बजे हुई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस के अनुसार सभी लोग एक पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन का एक टायर अचानक पंक्चर हो गया. जिसके बाद चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर टायर बदलना शुरू किया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग भी नीचे उतरकर पास ही खड़े हो गए. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा और सड़क पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया.
डिंडोरी की पुलिस अधीक्षक वहनी सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक को झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह सड़क पर खड़े लोगों को देख नहीं पाया. हालांकि चालक का यह भी दावा है कि पीड़ित सड़क के बीचों-बीच खड़े थे, जिससे हादसा टालना संभव नहीं हो सका. फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायल के बेहतर उपचार का आश्वासन दिया है. वहीं इस घटना से स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं. उनका कहना है कि हाइवे पर ट्रक चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं, जिसके चलते आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं. प्रशासन को ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story