भारत
ट्रैफिक सिग्नल पर काल बनकर आया ट्रक, बाइक को चपेट में लिया, महिला की दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
4 Feb 2025 10:22 AM IST

x
वीडियो वायरल.
चेन्नई: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े हुए एक कार में टक्कर मारते हुए दोपहिया गाड़ी में भी टक्कर मार दी. जिससे दोपहिया गाड़ी पर सवार एक महिला नीचे गिर गई. इसके बाद ट्रक उसे कुचल दिया और महिला की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए. घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
जानकारी के अनुसार यह हादसा चेंगलपट्टू में हुआ. तिरुप्पोरुर के 51 वर्षीय संपत और उनकी पत्नी शशिकला अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी बीच संपत ने त्रिची-चेन्नई राजमार्ग पर एक सिग्नल पर अपना दोपहिया वाहन रोका, तभी कागज़ से लदे एक ट्रक ने संपत के वाहन के साथ-साथ कई अन्य यात्रियों के दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी.
कटेंनर के टक्कर से दोपहिया वाहन का संतुलन बिगड़ गया और शशिकला नीचे गिर गईं व ट्रक के पहिए के नीचे गईं. जिससे कुचलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची तांबरम पुलिस ने ट्रक के चालक करुप्पासामी को हिरासत में लिया. यह भयानक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





