भारत

गैस लाइटर लदे ट्रक की ट्रेलर से टक्कर, 3 वाहन जलकर राख, एक जिंदा जला

jantaserishta.com
26 Feb 2026 3:38 PM IST
गैस लाइटर लदे ट्रक की ट्रेलर से टक्कर, 3 वाहन जलकर राख, एक जिंदा जला
x
देखें मंजर.
दुमका: दुमका जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक वाहन टकरा जाने से कंटेनर ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे पर बुधवार शाम हुई, जब सिगरेट लाइटर से भरे ट्रक को पीछे से पत्थर चिप्स लदे एक भारी वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में रखे लाइटरों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
आग इतनी तेजी से फैली कि पास में खड़े दो अन्य मालवाहक वाहन भी इसकी चपेट में आ गए. कुल मिलाकर तीन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया. घायल को पहले फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया.
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. मृतक और घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर पीछे से हुई टक्कर को ही आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story