भारत
पहाड़ों में घूमना पड़ा भारी, 800 फीट गहरी खाई में गिरा डॉक्टर, ऐसे बची जान
jantaserishta.com
20 Oct 2026 10:22 AM IST

x
हुआ बड़ा हादसा.
इडुक्की: केरल में घूमने गए उत्तर प्रदेश के 28 वर्षीय डॉक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया. एक एजेंसी के मुताबिक इडुक्की जिले के वागामोन में एक पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह करीब 800 फीट नीचे जा गिरे. हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और वह चलने में असमर्थ हो गए. इसके बाद फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम ने दुर्गम इलाके में पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.
अधिकारियों के मुताबिक, घायल पर्यटक की पहचान सुखिया जैन के रूप में हुई है. वह पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं. यह घटना सोमवार को वागामोन से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित 'नेचुरल इन्फिनिटी पूल' के पास हुई.
जानकारी के अनुसार, सुखिया जैन पूल के पास पहाड़ी रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी ढलान पर नीचे गिर गए. करीब 800 फीट नीचे गिरने के कारण उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया. चोट गंभीर होने की वजह से वह खुद से चलकर बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरमाडे फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पहाड़ी इलाके की कठिन परिस्थितियों के बीच बचावकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू किया.
फायर एंड रेस्क्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर पहाड़ी रास्ते पर चलते समय फिसल गए थे. उनके पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह चल नहीं पा रहे थे. ऐसे में टीम ने उन्हें करीब 800 फीट गहरी जगह से सुरक्षित ऊपर निकाला.
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल डॉक्टर को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, दुर्गम इलाके में फंसे पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकालना बचाव दल के लिए चुनौतीपूर्ण था. टीम की तत्परता से उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





