भारत
OMG! 'दुल्हन' के नाम पर बिछाया जाल, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
jantaserishta.com
7 Nov 2025 8:51 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
सोनभद्र: प्यार और भरोसे की कहानी कैसे धोखे में बदल सकती है, ऐसी घटना यूपी के सोनभद्र में सामने आई है. यहां एक महिला, उसके पति और मां ने शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात ठग लिए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले रमेश कुमार नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे शादी के नाम पर ठगा गया है. रमेश कुमार ने कहा कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रानी कुमारी नाम की महिला से हुई थी, जिसने उससे शादी का प्रस्ताव रखा. रमेश बेहद खुश थे कि बात तय हो रही है. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और भरोसे के माहौल में रमेश ने महिला को पैसे और जेवर दे दिए, ताकि शादी की तैयारियां की जा सकें.
लेकिन कहानी ने अचानक मोड़ ले लिया. शादी तय होने से पहले ही रानी कुमारी अपने पति 26 वर्षीय रवि रंजन मौर्य और मां 50 वर्षीय माया देवी के साथ फरार हो गई. जब रमेश कुमार ने संपर्क करने की कोशिश की तो महिला और उसके परिवार से कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं हो सका. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जांच टीम गठित की. पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तीनों आरोपियों को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है. उनके पास से करीब 9,500 रुपये कैश, एक मंगलसूत्र, पायल और अन्य जेवरात बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी किए गए बाकी जेवरात बेचने की फिराक में थे.
पुलिस का कहना है कि रानी कुमारी और उसके पति ने शादी का झांसा देकर ये ठगी की है. इस गिरोह के खिलाफ पुलिस शख्त कार्रवाई में जुटी है. ये लोग शादी का लालच देकर फंसाते थे, फिर लोगों से ठगी करते थे. पुलिस ने बताया कि अब इस मामले की जांच की जा रही है कि इन लोगों ने और किसी के साथ इसी तरह से ठगी तो नहीं की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





