भारत
किन्नर और उसके साथियों ने कांड कर डाला, कुछ सुंघाया, फिर...
jantaserishta.com
2 Sept 2026 8:09 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर: यूपी में मुजफ्फरनगर के अकबरगढ़ गांव में एक युवक खेतों की तरफ घास काटने गया था, लेकिन कुछ देर बाद उसके साथ कुछ ऐसा हुआ है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए. युवक घायल हालत में मिला था. उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से चोट लगी थी. हालत गंभीर थी, इसलिए ग्रामीण उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. खबर पुलिस तक पहुंची तो चरथावल थाने की टीम भी एक्टिव हो गई.
अब पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि, घटना के पीछे असल वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी. घटना 1 सितंबर की दोपहर की है. पुलिस को सूचना मिली कि अकबरगढ़ गांव के रहने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट पर किसी ने ब्लेड से अटैक कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
ग्रामीणों के मुताबिक, युवक खेतों की तरफ घास काटने गया था. आरोप है कि इसी दौरान एक किन्नर और उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया. एक ग्रामीण ने दावा किया कि युवक को अपने ग्रुप में शामिल करने को लेकर विवाद हुआ था. ग्रामीण के मुताबिक, युवक को कुछ सुंघाने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया गया. हालांकि पुलिस ने अभी घटना की पूरी वजह की पुष्टि नहीं की है.
ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के साथ घटना के बाद वहां शोर हुआ. आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. लोगों ने घायल युवक को देखा तो वह खून से लथपथ था. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद चरथावल थाना पुलिस ने जांच शुरू की. सीओ सदर मुजफ्फरनगर सुनील कुमार ने बताया कि 1 सितंबर को चरथावल पुलिस को अकबरगढ़ निवासी एक युवक के घायल होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा.
इसके बाद पुलिस ने घायल युवक से बातचीत की. उसने जिन-जिन लोगों के नाम बताए, पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक का इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य है. पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की उम्र करीब 17-18 साल है. वह पशुपालन से जुड़ा काम करता है. इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं. क्या युवक को जबरन किसी ग्रुप में शामिल करने की कोशिश की गई थी? क्या इसी वजह से उस पर हमला हुआ? घटना में वास्तव में कितने लोग शामिल थे? ब्लेड से हमला किसने किया? और घटना के समय वहां वास्तव में क्या हुआ था? इन सवालों के जवाब पुलिस की पूछताछ और जांच से सामने आएंगे. फिलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.
Tagsप्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमलाकिन्नरमुजफ्फरनगरAttack on private parts with bladetransgenderMuzaffarnagar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





