भारत
एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में Danger लिखा टिश्यू मिलने से हड़कंप, फिर...
jantaserishta.com
1 April 2026 1:08 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला। यह घटना उस समय सामने आई, जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 अगली उड़ान के लिए तैयार की जा रही थी। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।
एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत इस संदिग्ध जानकारी की सूचना मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए गए। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने फ्लाइट और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की।
जांच के दौरान विमान के टॉयलेट और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। लेकिन, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे एक शरारती हरकत माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टिश्यू पेपर पर ‘डेंजर’ किसने और क्यों लिखा। इसके लिए एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





