भारत

आधी रात को गांव में दिखा ऐसा मंजर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO!

jantaserishta.com
12 July 2026 5:58 PM IST
आधी रात को गांव में दिखा ऐसा मंजर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO!
x
VIDEO हुआ वायरल.
अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले के धारी तालुका के हुडली गांव में बारिश थमने के बाद एक बार फिर शेरों की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. शिकार की तलाश में एक शेरनी अपने तीन शावकों के साथ गांव की गलियों तक पहुंच गई. चारों शेर काफी देर तक बेखौफ होकर गांव के अंदर घूमते रहे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षित दूरी से उनका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में शेरनी और उसके तीनों शावक गांव की गलियों में आराम से घूमते दिखाई दे रहे हैं. अचानक गांव के बीच शेरों को देखकर लोगों में कुछ समय के लिए डर का माहौल बन गया. हालांकि किसी भी ग्रामीण या पशु पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई और सभी लोग सतर्कता बरतते हुए अपने घरों के अंदर ही रहे.
धारी-गीर क्षेत्र में हाल के वर्षों में शेरों की संख्या लगातार बढ़ी है. इसी वजह से वन क्षेत्र से सटे गांवों में शेरों की आवाजाही भी बढ़ गई है. खासकर बारिश के मौसम में जब जंगलों में शिकार की गतिविधियां बदलती हैं, तब शेर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंच जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के गांवों में अब अक्सर शेर दिखाई देने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही है.
धारी-गिर पूर्व के डीसीएफ विकास यादव ने बताया कि गिर के जंगलों और आसपास के राजस्व क्षेत्रों में शेरों की संख्या बढ़ने के कारण ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं. वन विभाग की टीमें चौबीसों घंटे निगरानी और गश्त कर रही हैं ताकि शेरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह के मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके.
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि गांव या आसपास शेर दिखाई दें तो उन्हें घेरने, उकसाने या उनके पास जाने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और लोगों के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story