
x
बड़ी खबर
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव मरवाड़ी के बाजार में बुधवार रात दिल दहला देने वाला हादसा पेश आया, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर की पाइप फटने से प्रवासी परिवार की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश ग्वालियर निवासी कुमेश सिंह कुशवाह अपने परिवार के साथ मरवाड़ी बाजार के समीप किराए के मकान में रह रहा था और रोजी-रोटी के लिए बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात के समय भोजन बनाते वक्त अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फट गई। जिससे लगी आग में कुमेश सिंह की तीन वर्षीय बेटी रागिनी बुरी तरह झुलस गई। परिवार ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, मगर मासूम जिंदगी की जंग हार गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम रागिनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





