भारत
एक चोर ऐसा भी...डेटिंग एप पर महिलाओं को फंसाता, उसके बाद...
jantaserishta.com
22 Jun 2024 1:16 PM IST

x
आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके सोने के गहने, फोन और 5,000 रुपये कैश लूटकर ले गए।'
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 28 साल के एक लड़के और उसके साथी को गिरफ्तार किया है जो डेटिंग एप पर महिलाओं से बात करके उन्हे मिलने के लिए बुलाता था। महिलाओं के आने पर वह और उसका दोस्त उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजधानी में हुईं चार डकैतियों में शामिल थे। जिनमें से एक रोहिणी में हुई थी, जहां एक जूलरी दुकान के मालिक को बंदूक की नोक पर लूटा गया था। डीसीपी (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान विपिन कमल कुमार और उसके सहयोगी राहुल सिंह के रूप में हुई है, दोनों मोहन गार्डन के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि 31 मई को 28 साल की एक लड़की ने आई और बताया कि दो दिन पहले डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को जतिन बताया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। उसने कहा कि जब वह अकेली होगी तो वह उससे मिलने घर आएगा। 30 मई को लड़की ने उसे अपने घर बुलाया, लेकिन वह अपने दोस्त के साथ पहुंचा। एक अधिकारी ने बताया, 'आरोपी पीड़िता को उसके कमरे में ले गया, जहां उसने और उसके दोस्त ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह पर टेप लगा दिया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसके सोने के गहने, फोन और 5,000 रुपये कैश लूटकर ले गए।'
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने इसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि दोनों संदिग्ध एक सफेद क्रेटा कार में आए थे। संदिग्ध के फोन नंबर के कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी प्राप्त किए गए और उनका एनालिसिस किया गया। जिससे पता चला कि उसने रोहिणी में रहने वाली एक अन्य महिला से भी बात की थी। अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच में पुलिस को पता चला कि संदिग्ध ने इसी तरीके से दूसरी महिला को भी लूटा था।
रोहिणी में रहने वाली 46 साल की महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग हो चुकी है। वह अपने दो स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ रहती है। फरवरी में डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात संदिग्ध से हुई और उसने खुद को सुनील नागी बताया। जब वह अकेली थी तब वह अपने साथी के साथ उसके घर आया और उसे बांध दिया। उसकी पिटाई की और लूटपाट करके चला गया। वह डर गई थी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थी इसलिए उसने पुलिस में घटना की शिकायत नहीं की। हालांकि, बाद में 19 जून को उसने मामले की शिकायत की।
टेक्निकल और ह्यमून सर्विलांस की मदद से पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले मंगलवार को राहुल को ट्रैक किया, जिसे सफदरजंग अस्पताल के बाहर से पकड़ा गया। डीसीपी सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल ने विजय के बारे में जानकारी दी जिसे विपिन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि विजय को पहली बार 2016 में आनंद विहार में एक व्यक्ति से कैश लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद, उसे 2018 और 2020 में बंदूक की नोक पर जूसरी दुकानों में डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
2022 में ही उसे फिर से चोरी के स्कूटर की वजह से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सिंह ने कहा, 'दोनों ने इन सभी घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस ऐप के जरिए वे आसानी से पैसे कमाने के लिए महिलाओं से कॉन्टैक्ट करते थे।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





