भारत

भारत के पड़ोसी देश में आया भयंकर भूकंप, 7.2 दर्ज की गई तीव्रता

jantaserishta.com
28 March 2025 12:18 PM IST
भारत के पड़ोसी देश में आया भयंकर भूकंप, 7.2 दर्ज की गई तीव्रता
x
भारत के कई राज्यों में डोल गई धरती.
नई दिल्ली: म्यांमार में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप इतना तेज था कि इसका असर भारत के कई राज्यों तक महसूस किया गया है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भारत में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खासतौर पर पूर्वोत्तर के राज्यों मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में तेज झटके आए हैं।
म्यांमार और भारत के अलावा बैंकॉक में भी 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। म्यांमार में पहली बार 11:52 पर आया था और फिर 12:02 पर भी भूकंप महसूस किया गया। इस तरह एक के बाद एक दो झटके लगे हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप का केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था।
बैंकॉक के प्रशासन का कहना है कि भूकंप इतना जोरदार था कि स्विमिंग पूल का पानी बाहर छलकने लगा। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र म्यांमार में मनडाले शहर के पास बताया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story