भारत

IAS अधिकारी के मकान में किरायेदार सेक्स रैकेट चला रहा था...पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली

jantaserishta.com
5 Jan 2026 10:39 AM IST
IAS अधिकारी के मकान में किरायेदार सेक्स रैकेट चला रहा था...पुलिस की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली
x
बड़ा एक्शन.
प्रयागराज: प्रयागराज पुलिस ने कीडगंज स्थित एक महिला IAS अधिकारी के आवास पर छापेमारी कर देह व्यापार गिरोह को पकड़ा. तीन महीने पहले सर्वेश द्विवेदी नामक व्यक्ति ने परिवार के साथ रहने का वादा कर 15 हजार रुपये प्रति माह पर यह मकान किराए पर लिया था. मोहल्ले वालों को संदिग्ध गतिविधियों और देर रात युवक-युवतियों के आने-जाने पर शक हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने जब दबिश दी, तो अलग-अलग कमरों से चार लड़कियां और सरगना सहित पांच लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया.
सर्वेश द्विवेदी ने महिला अधिकारी को गुमराह करने के लिए शुरुआत में अपने परिवार को इस मकान में रखा था. कुछ समय बाद उसने परिवार को अतरसुइया स्थित पुराने घर भेज दिया और यहां अनैतिक कार्य शुरू कर दिए. उसने एग्रीमेंट में फैमिली के साथ रहने की बात कही थी, लेकिन जल्द ही यह स्थान देह व्यापार का अड्डा बन गया.
पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई लड़कियों में से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी की रहने वाली है, जबकि दो अन्य लड़कियां प्रयागराज की ही हैं. पकड़े गए चारों युवक भी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं. सरगना सर्वेश द्विवेदी घर के बाहर निगरानी कर रहा था ताकि किसी को भनक न लगे, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया.
कीडगंज के स्थानीय निवासियों ने बताया कि घर में लगातार अजनबियों की आवाजाही से माहौल खराब हो रहा था. पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद टीम ने जबरन प्रवेश कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा. फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story