भारत
शादी समारोह में खूनी संघर्ष, चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर किशोर की हत्या
jantaserishta.com
28 March 2026 10:47 AM IST

x
दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रानीबाग थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में एक 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रानीबाग इलाके में शादी समारोह में शुक्रवार रात करीब 11:15 बजे कुछ युवकों के बीच खाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई होने लगी। इसी दौरान पास के ही नाहरपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय निखिल यादव बीच-बचाव करने पहुंचा। जैसे ही निखिल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बचाव में आए एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
वहीं, दिल्ली के अलीपुर पुलिस स्टेशन को कश्मीरी कॉलोनी के हिरंकी में हाल ही में 22 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान बुराड़ी के रहने वाले अरुण कुमार के रूप में हुई थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अरुण किशोरावस्था में नशे का आदी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी अरुण जोशी को गिरफ्तार कर लिया था।
Tagsनई दिल्लीरानीबाग में शादी समारोह में खूनी संघर्षरानीबागBloody clash at wedding ceremony in RanibaghNew Delhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





