भारत
मंत्री के सरकारी बंगले के बाहर मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
11 Jan 2026 12:23 PM IST

x
बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई.
मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के सरकारी आवास सुवर्णगड बंगले के बाहर रविवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति बंगले के बाहर बैग रखकर मौके से चला गया था। बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके को सुरक्षित करते हुए बैग की गहन जांच शुरू की गई। इस दौरान आसपास की आवाजाही पर भी एहतियातन नजर रखी गई।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध बैग की जब जांच की गई तो उसमें किसी भी तरह की विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं पाई गई। बैग के अंदर एक पत्र और बड़ी संख्या में जूते बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पत्र में लिखा था, "जिसे भी जूते चाहिए, मुफ्त में ले लो।" बैग में अलग-अलग प्रकार के कई जूते रखे हुए थे।
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो बैग को बंगले के बाहर रखकर वहां से चला गया। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद बैग से किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाई गई। इस मामले को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बैग वहां क्यों रखा गया और इसके पीछे उस व्यक्ति की मंशा क्या थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





