भारत

कन्याकुमारी से लेकर पश्चिम बंगाल तक के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, नए साल पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु

jantaserishta.com
1 Jan 2026 12:35 PM IST
कन्याकुमारी से लेकर पश्चिम बंगाल तक के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, नए साल पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु
x
नई दिल्ली: साल 2026 के पहले दिन देशभर के अलग-अलग मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए पहुंच रही है। दक्षिण भारत के अलग-अलग भगवान विष्णु और मुरुगन के मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से प्रभु के दर्शन के लिए कतार में लगे हैं।
वहीं पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध काली मंदिर में भी भक्त माता रानी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु के डिंडीगुल में नववर्ष के पहले दिन पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कोहरे और सर्दी का सितम भी भक्तों की आस्था के आगे दम तोड़ रहा है। ब्रह्म मुहूर्त से भी भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं। पलानी मुरुगन मंदिर पर भक्त पहाड़ी की खड़ी चढ़ाई करके मंदिर पहुंच रहे हैं और साधु-संत एक दूसरे को विभूति लगा रहे हैं।
विश्व प्रसिद्ध तिरुमाला बालाजी मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अतुल शरच्चन्द्र चंदुरकर भी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने पहले तिरुमाला बालाजी का आशीर्वाद लिया और फिर मंदिर के प्रांगण में फोटो भी क्लिक की। इसके अलावा, तमिलनाडु के विलुप्पुरम मंदिर में नया साल 2026 का स्वागत मंदिरों में विशेष प्रार्थनाओं और पूजा-अर्चना के साथ किया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी है। भक्त अपने आराध्य के लिए उनकी पसंद की भेंट लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं।
नव वर्ष को देखते हुए सभी मंदिर देर रात तक खुले रहे, जिससे भक्तों को आराम से दर्शन हो सके। मंदिरों में दर्शन सुचारू रूप से हो सके, उसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ से भी सारी तैयारियां हो चुकी हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
कन्याकुमारी मंदिर में भक्त हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के काली घाट मंदिर में नए साल 2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अपने परिवार के साथ मां काली के दर्शन के लिए पहुंच रही है। भक्त विशेष मनोकामना के लिए मंदिर परिसर में पूजा-अनुष्ठान भी करा रहे हैं और मां से नए साल के शुभ होने की कामना भी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story