भारत

जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

jantaserishta.com
28 Aug 2021 12:16 PM IST
जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
x

वैसे तो मोबाइल में ब्लास्ट होने की खबरें आती रहती हैं लेक‍िन सीसीटीवी में यह घटना कैद हो जाए, ऐसा कम ही होता है. ऐसा ही एक वाकया गुजरात के पाटन शहर से आया.

पाटन के एक शोरूम में बैठकर एक शख्स आराम से बातें कर रहा था. सुबह के 10 बजने वाले थे और सब कुछ सामान्य लग रहा था. इसी बीच अचानक से शर्ट की जेब में रखे मोबाइल में धुंआ उठने लगा. वह शख्स घबरा गया और जेब से मोबाइल न‍िकालकर नीचे फेंकने लगा. इसी बीच मोबाइल में ब्लास्ट हो गया. यद‍ि ये ब्लास्ट जेब में ही हुआ होता तो शख्स की जान भी जा सकती थी.
हैरान कर देने वाली यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह घटना शुक्रवार की है.
इससे पहले चीन की एक घटना का वीडियो इसी साल अप्रैल में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ ज‍िसमें एक आदमी के बैग के अंदर फोन में उस वक्त आग लग गई जब वह चीन की भीड़ भरी सड़क पर चल रहा था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट द्वारा साझा किया गया 51 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story