भारत

मेले में अचानक गूंजा धमाका, चारों तरफ छाया धुआं, फिर...VIDEO

jantaserishta.com
21 Oct 2026 2:45 PM IST
मेले में अचानक गूंजा धमाका, चारों तरफ छाया धुआं, फिर...VIDEO
x
बैलून गैस सिलिंडर फटा.
कानपुर: कानपुर में दशहरा मेले के दौरान गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में धमाका हो गया. इस हादसे में दो साल की बच्ची और उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सिलेंडर फटने के बाद चारों तरफ धुआं फैलता दिखाई दे रहा है.
यह घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा स्थित रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले की है. मेले में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान गुब्बारे बेच रहे रामू के पास रखे गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया. धमाके की चपेट में आने से वहां गुब्बारे खरीद रही दो साल की बच्ची और उसके पिता समेत चार लोग घायल हो गए. गुब्बारे बेचने वाला रामू भी इस हादसे में घायल हो गया.
सिलेंडर फटते ही मौके पर धुएं का गुबार छा गया. अचानक हुए धमाके से मेले में मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे. गनीमत रही कि पुलिस ने तत्काल स्थिति को संभाल लिया. अगर मौके पर भगदड़ मच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. गुब्बारे बेचने वाले रामू की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया. बाकी घायलों का भी इलाज कराया गया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें सिलेंडर फटने के बाद आसपास धुआं फैलता दिखाई दे रहा है. धमाके के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है.
डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, नौबस्ता के दशहरा मेले में गुब्बारे वाले के सिलेंडर में विस्फोट हुआ था. हादसे में दो साल की बच्ची समेत चार लोग घायल हुए हैं. गुब्बारे वाले को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story