भारत

छात्रा के साथ छेड़खानी, थूक भी दिया, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
2 May 2025 5:00 PM IST
छात्रा के साथ छेड़खानी, थूक भी दिया, एक्शन में पुलिस
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गुरुवार को एक शर्मनाक और डरावनी घटना सामने आई. दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल पेट्रोल पंप के पास कोचिंग जा रही छात्रा से एक युवक ने सरेआम छेड़छाड़ की और जानलेवा हमला कर दिया.
छात्रा ने बताया कि आरोपी आलम सिद्दीकी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था. गुरुवार को जब वह साइकिल से कोचिंग जा रही थी, तभी आलम ने पीछा करना शुरू कर दिया. पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही उसने साइकिल को जोर से धक्का दिया जिससे छात्रा गिर गई. इसके बाद उसने छेड़छाड़ की, थूका और दुपट्टे से गला दबाकर जान लेने की कोशिश की.
घटना के समय वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता की आपबीती सुनकर लोग गुस्से में आ गए. सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आलम सिद्दीकी को एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया.
डिप्टी एसपी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है. पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story