UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- घर में घुसकर किया ये काम

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पुलिस के एक चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप पर घर में घुसकर पिटाई करने और किताबें फाड़ने का आरोप लगाया है. इस आरोप के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के आगोश पुरवा गांव का है. यहां यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा प्रांशु शुक्ला ने सदर कोतवाली क्षेत्र के नकहा चौकी इंचार्ज नरेंद्र प्रताप सिंह और उनके तीन सिपाहियों पर रात 9:00 बजे घर में घुसकर मारपीट करने और उसकी किताबें फाड़ने का आरोप लगाया है. छात्रा ने इस बात की लिखित शिकायत थाने में जाकर दर्ज कराई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





