भारत

तेज दुर्गंध से खुला राज, निर्माणाधीन इमारत से Nigerian नागरिक का मिला शव

SHIDDHANT
31 May 2026 12:11 AM IST
तेज दुर्गंध से खुला राज, निर्माणाधीन इमारत से Nigerian नागरिक का मिला शव
x
संदिग्ध मौत
Noida नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर स्थित सिग्मा अपार्टमेंट के सामने एक निर्माणाधीन इमारत से शनिवार को एक नाइजीरियाई नागरिक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक की पहचान माइक (लगभग 39 वर्ष) के रूप में की है, जो मूल रूप से नाइजीरिया का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कुछ दिनों से उसी निर्माणाधीन परिसर में रह रहा था। आसपास के लोगों के अनुसार वह अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था।
एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर बीमारी या प्राकृतिक कारणों से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हादसा या अन्य कारणों की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।
Next Story