भारत

टैंकर से तेल की धार बहने लगी...हाईवे पर दिखा अलग नजारा!

jantaserishta.com
20 April 2026 9:19 AM IST
टैंकर से तेल की धार बहने लगी...हाईवे पर दिखा अलग नजारा!
x
पढ़ें पूरी खबर.
जयपुर: राजस्थान के नेशनल हाईवे-52 पर ट्रक की टक्कर से तेल से भरे टैंकर में एक बड़ा छेद हो गया. इस हादसे के बाद टैंकर से तेल की धार बहने लगी. यह सूचना आग की तरह आसपास क्षेत्र में फैल गई. जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सरसों का तेल भरने के लिए लूट मच गई. लोग प्लास्टिक की बाल्टियां और स्टील के पीपे लेकर मौके पर पहुंचे और तेल लेकर जाने लगे. वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह पूरा मामला अब देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ड्राइवर ने बताया कि टैंकर की कैपेसिटी करीब 25 हजार लीटर है. मेहंदवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास एक ट्रक व तेल से भरे टैंकर की टक्कर हो गई. इस हादसे में टैंकर में बड़ा छेद हो गया. जिससे हाईवे पर करीब 100 से 150 मीटर तक तेल बहने लगा. उसे रोकने का पूरा प्रयास किया था, लेकिन तेज धार और चिकनाई होने के कारण छेद बंद नहीं हो सका.
इसकी सूचना जैसे ही राहगीरों को लगी तो वो और आसपास रहने वाले ग्रामीण प्लास्टिक की पिपियां, लोहे और स्टील के बर्तन लेकर घटना स्थल पर आ पहुंचे. इसके बाद उनमें तेल को भरकर घर ले जाने की होड़ मच गई. चारों तरफ तेल की लूट नजर आई. लोग बर्तनों में भरकर तेल को लेकर जाने लगे. हालांकि करीब आधा घंटे बाद तेल की धार को कपड़ा ठूंसकर रोका गया.
टैंकर ड्राइवर धर्मेंद्र ने बताया कि कोटा से टैंकर में सरसों का तेल भरकर जयपुर जा रहा था. इस दौरान नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे टैंकर में करीब 2 से 3 इंच का छेद हो गया. इसके बाद सरसों के टैंकर से तेल की धार फूट पड़ी. जब तक छेद को किसी कपड़े से ठूसकर या अन्य तरीके से रोका जाता, तब तक करीब 10 से 11 हजार लीटर सरसों का तेल जमीन पर बह चुका था.
मेहंदवास थाना प्रभारी रामसिंह का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज नहीं करवाया गया है. शुरुआती तौर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अगर एफआईआर दर्ज करवाई जाती है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story