भारत

पेट्रोल पंप में पेट्रोल की चोरी, कम मिलने पर युवक ने खुलवा दी कार की टंकी

jantaserishta.com
16 April 2022 8:51 PM IST
पेट्रोल पंप में पेट्रोल की चोरी, कम मिलने पर युवक ने खुलवा दी कार की टंकी
x
पढ़े पूरी खबर

मेरठ में पेट्रोल पंप पर घटतौली का अजब मामला सामने आया है। यहां कम पेट्रोल मिलने पर कार मालिक ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर पेट्रोल पंप कर्मचारी ही नहीं सभी लोग दंग रह गए। कार मालिक ने मैकेनिक बुलाकर कार की टंकी ही पेट्रोल पंप पर खुलवा दी।

इसके बाद का नजारा देख पेट्रोल पंप कर्मचारी गिड़गिड़ाने लगे। कार मालिक ने पूरी घटना की वीडियो भी बनाई है।
मामला परतापुर के भूडबराल स्थित पेट्रोल पंप का है। शनिवार की सुबह अपनी मारुति सुजुकी लेकर कार मालिक पंप पर पहुंचे थे। वहां पहले सीएनजी भरवाया फिर दो सौ रुपये का पेट्रोल भरने को कहा। पेट्रोल भरवाने के बाद भी उनकी कार स्टार्ट नहीं हुई तो उन्हें शक हुआ।
इसे लेकर पंप के कर्मचारियों से कार मालिक का विवाद होने लगा। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कार मालिक से कहा कि शक है तो मैकेनिक बुलाकर टंकी चेक करा देते हैं लेकिन उसका खर्च आपको ही देना होगा। कार मालिक तुरंत तैयार हो गया। पास से ही मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार से टंकी अलग की और नीचे रखने के बाद उसे खोला तो सभी दंग रह गए। कार में मुश्किल से 50 एमएल ही तेल दिखाई दिया। ऐसा कर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कार मालिक को जादू दिखा दिया।
अपनी पोल खुलते ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों के होश उड़ गए। मैनेजर और कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए दस लीटर पेट्रोल मुफ्त देने की पेशकश की लेकिन कार मालिक तैयार नहीं हुआ। उसका कहना है कि अभी तक न जाने कितने लोगों के साथ इस तरह धोखाधड़ी हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि पहले भी एक बार उसके साथ यह हुआ था। उसे कम पेट्रोल मिला था।
उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश पेट्रोल पंप से शिकायतें आती है या तो पेट्रोल कम दिया जाता है और अधिकांश पेट्रोल पंपों में मिलावट की शिकायतें भी मिलते रहती है उपभोक्ता अधिकांश पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने के उपरांत कभी यह चेक नहीं करते हैं कि हमने जीतेगा पेट्रोल डलवाया उतना पेट्रोल हमारी टंकी में आया या नहीं जागरूक उपभोक्ताओं को इस तरीके की गलती हमेशा पेट्रोल पंप में पकड़ में आ जाती है जो वक्त जल्दी-जल्दी में पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरा कर चले जाते हैं वह हमेशा पेट्रोल पंप ठगे जाते अधिकांश पेट्रोल पंप के सप्लाई में नकली और गलत पेट्रोल मिलने की शिकायत अब आम हो चुकी है उत्तर प्रदेश बिहार बंगाल उड़ीसा झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश पेट्रोल पंप में शिकायतें देखने को मिलती है पेट्रोलियम मंत्रालय उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं जिसे आम जनता या आम उपभोक्ता नजरअंदाज करती है उसके बाद यह भुगतान भुगतना पड़ता है जैसे इस शख्स को अपनी पूरी कार की पेट्रोल टंकी खुलवा कर पेट्रोल चेक करना पड़ा किसके कितना कम पेट्रोल प्राप्त किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story