भारत
प्रेम संबंध से शुरू हुई कहानी पहुंची सौदे तक, छत्तीसगढ़ से लाई महिला की खरीद-फरोख्त में 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Aug 2026 8:15 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
बांदा: यूपी के बांदा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- ये हो क्या रहा है? एक युवक छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी और फिर प्रेम संबंध होने की बात सामने आई. युवक महिला को लेकर अपने गांव पहुंच गया. लेकिन घर पहुंचते ही पत्नी को भनक लग गई. विरोध हुआ, विवाद हुआ और फिर आरोप है कि युवक ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को 20 हजार रुपये में बेच दिया.
आरोप है कि जब पूरे पैसे नहीं मिले तो महिला को दोबारा दूसरे शख्स के हाथ बेच दिया गया. इस कथित खरीद-फरोख्त में एक बिचौलिया भी शामिल था. इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू किया. इसी के साथ मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया.
मामला बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के गांव का है. पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी विनय छत्तीसगढ़ की एक लोहे की फैक्ट्री में मजदूरी करता था. वहीं उसकी मुलाकात महिला से हुई. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.
इसके बाद विनय महिला को अपने गांव ले आया. गांव में विनय की पत्नी को जब महिला के बारे में पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया. घर में विवाद होने लगा. इसी विरोध और विवाद के बाद विनय ने महिला को रामभवन नाम के शख्स के हाथ 20 हजार रुपये में बेच दिया.
पुलिस की पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसके मुताबिक, विनय को महिला के बदले पूरी रकम नहीं मिली. इसके बाद उसने कथित तौर पर महिला को गरीबदास के हाथ दोबारा बेच दिया. इस पूरे घटनाक्रम में उदित नाम के व्यक्ति पर आरोप है कि वो बिचौलिया था.
पुलिस की जांच के मुताबिक, चार लोग इस कथित खरीद-फरोख्त से जुड़े थे- विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित. इस कथित सौदे की खबर पुलिस तक पहुंच गई. पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि बदौसा थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला को खरीदा और बेचा जा रहा है. सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट यानी AHTU की टीम एक्टिव हो गई.
पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर लिया. इसके बाद उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान चार लोगों के नाम सामने आए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनय, रामभवन, गरीबदास और उदित को गिरफ्तार कर लिया. डिप्टी एसपी सौरभ सिंह के मुताबिक, महिला को बरामद कर लिया गया है.
डिप्टी SP सौरभ सिंह ने कहा कि थाना बदौसा क्षेत्र के गांव से एक महिला के खरीद-फरोख्त की सूचना मिली. इस पर पुलिस टीमों ने जांच की और केस दर्ज किया गया. महिला को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल कराया गया और बयान दर्ज किए गए. घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला की मुलाकात मुख्य आरोपी से छत्तीसगढ़ में लोहे की फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी. वहां से आरोपी ने महिला को लाकर दो लोगों को बेच दिया. महिला को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है. चारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





