भारत

सीमा हैदर जैसी कहानी, प्यार चढ़ा परवान तो भारत आकर कर ली शादी!

jantaserishta.com
30 July 2023 2:29 PM IST
सीमा हैदर जैसी कहानी, प्यार चढ़ा परवान तो भारत आकर कर ली शादी!
x
गजब है स्टोरी.
विजयवाड़ा: इन दिनों देश में सीमा हैदर और अंजू मीणा से फातिमा बनी महिला की चर्चा जोरों पर है। एक तरफ जहां पबजी पर दोस्ती करके सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आ गईं तो वहीं अंजू फेसबुक पर दोस्ती करके पाकिस्तान चली गईं। अब एक और इसी तरह का केस समाने आया है। श्रीलंका की एक 25 साल की महिला ने भारत आकर 28 साल के लक्ष्मण से शादी कर ली। लक्ष्मण आंध्र प्रदेश के चित्तूर के रहने वाले हैं। महिला का नाम विग्नेश्वरी बताया गाय है।
जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले दोनों की फेसबुक पर ही दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आईं और यहीं शादी भी कर ली। सोशल मीडिया पर शादी की यह खबर वायरल होने लगी तो पुलिस ने विग्नेश्वरी पर सख्ती की। दरअसल उनका वीजा खत्म हो चुका है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें 15 अगस्त तक या तो वीजा बढ़वाना होगा या फिर देश छोड़ना होगा।
सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह का मामला पहले से ही चल रहा था। ऐसे में विग्नेश्वरी और लक्ष्मण के इस रिश्ते पर लोगों की और निगाहे हैं। विग्नेश्वरी 8 जुलाई को आंध्र प्रदेश आई थीं और 20 जुलाई को शादी कर ली। उन्होंने चित्तूर के ही वी कोटा मंदिर में हिंदू परंपरा के हिसाब से शादी की। बता दें कि लक्ष्मण राजमिस्त्री का काम करते हैं। फेसबुक पर 2017 में उन दोनों की दोस्ती हुई थी। 8 जुलाई को जब विग्नेश्वरी चेन्नई पहुंचीं तो लक्ष्मण उन्हें रिसीव करने गए थे। वह विग्नेश्वरी को अपने घर ले आए और परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली।
इसके बाद चित्तूर जिले की पुलिस को जब जानकारी हुई तो एसपी वाई रिशंत रेड्डी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। पुलिस ने कहा कि 15 अगस्त तक उन्हें श्रीलंका लौटना है। विग्नेश्वरी ने अपने देश वापस जाने से इनकार कर दिया। विग्नेश्वरी अपना वीजा एक साल तक बढ़ाने के लिए आवेदन कर चुकी हैें। वहीं पुलिस का कहना है कि विग्नेश्वरी को शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने की भी सलाह दी गई है ताकि आगे वह किसी तरह की मुसीबत में ना फंसें।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story