भारत
पत्थर बना काल: कार पर पहाड़ी से गिरा और वाहन चालक की हो गई मौत
jantaserishta.com
15 Jun 2023 4:51 PM IST

x
जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया।
बदरीनाथ: बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। बुधवार को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थीं, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फस्र्वाण पुत्र इंदर फस्र्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





