भारत

शुगर कंट्रोल करने वाले इंजेक्शन का नकली जखीरा जब्त, करीब 70 लाख है कीमत! इतनी बड़ी खेप आई कहां से?

jantaserishta.com
20 April 2026 12:03 PM IST
शुगर कंट्रोल करने वाले इंजेक्शन का नकली जखीरा जब्त, करीब 70 लाख है कीमत! इतनी बड़ी खेप आई कहां से?
x
देखें वीडियो.

जनता से रिश्ता की खबर सच निकली

नई दिल्ली: गुरुग्राम पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में नकली मुंजेरो इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस टीम ने गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ये लोग गुरुग्राम के सेक्टर 69 में स्थित एक फ्लैट में नकली इंजेक्शन तैयार करते थे और उन्हें पॉश इलाके में सप्लाई करने वाले थे. पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच कर रही है, ताकि नकली दवाओं की सप्लाई को रोका जा सके.

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों नकली मुंजेरो इंजेक्शन सप्लाई करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर गिरोह के मास्टरमाइंड और सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग की एक संयुक्त टीम तैयार की गई, जिसने शनिवार को नकली इंजेक्शन बनाने वाले मास्टरमाइंड अमिश शर्मा और उसके एक अन्य साथी को दबोच लिया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से करीब 70 लाख रुपये की कीमत के नकली इंजेक्शन मिले हैं. पुलिस का कहना है कि दिल्ली के भागीरथ पैलेस से ये सप्लायर गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित गलेरिया मार्केट में सप्लाई करने वाला था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 'मुंजेरो' इंजेक्शन मूल रूप से इटली से भारत इम्पोर्ट किया जाता है. इसका इस्तेमाल एंटी-डायबिटिक मरीज डायबिटीज कंट्रोल के लिए करते हैं, लेकिन आजकल इसका चलन अमीर लोगों में वजन कम करने को लेकर काफी बढ़ गया है. इसी मांग का फायदा उठाते हुए आरोपी नकली इंजेक्शन का जाल बिछाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे.
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि ये खतरनाक नेक्सस कितना बड़ा है और नकली माल कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था. ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी ने आजतक को बताया कि असली और नकली की ब्रांडिंग में बड़ा अंतर होता है. असली इंजेक्शन को 2 से 8 डिग्री तापमान में सप्लाई किया जाता है, लेकिन बरामद इंजेक्शन बिना किसी मानक के सप्लाई किए जा रहे थे. इन मानकों की कमी ही नकली होने के सबसे पक्के सबूत साबित हुए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story