भारत

इंटरनेट पर हलचल, अखबार में छपा ये विज्ञापन

jantaserishta.com
24 Sept 2022 10:18 AM IST
इंटरनेट पर हलचल, अखबार में छपा ये विज्ञापन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक जिंदा शख्स ने बताया है कि उसने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है।
नई दिल्ली: अखबार में छपा एक विज्ञापन इन दिनों इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। जी हां, आप भी हैरान होंगे कि आखिर किसी न्यूजपेपर में छपे एडवरटाइजमेंट में लोगों की इतनी क्या दिलचस्पी हो सकती है। यूं तो हर दिन अखबारों में हजारों विज्ञापन छपते होंगे। लेकिन इसकी बात ही कुछ निराली है। दरअसल, इस ऐड के जरिए एक जिंदा शख्स ने बताया है कि उसने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है।
है ना यह होश उड़ा देने वाली खबर! लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिरकार किसी जीवित व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन सकता है। और अगर गलती से बन भी गया तो उसके खो जाने की सूचना किसी अखबार के विज्ञापन में कैसे छप सकती है, जबकि एडवरटाइजमेंट छपवाने वाला शख्स खुद यह दावा कर रहा हो कि उसने अपना ही मृत्य प्रमाणपत्र खो दिया है।
असम के होजाई जिले स्थित लामडिंग के सिमुलताला के रहने वाले रंजीत कुमार चक्रवर्ती ने यह ऐड दिया है। इसमें लिखा है, 'मैंने अपना डेथ सर्टिफिकेट खो दिया है। 07/09/2022 को लामडिंग बाजार में सुबह करीब 10:00 बजे यह मुझसे खो गया।' इसके साथ ही उन्होंने डेथ सर्टिफिकेट का रजिस्ट्रेशन नंबर और अपना नाम भी लिखा है। साथ ही विज्ञापन में उनका पूरा पता दिया गया है।
सोशल मीडिया पर लोग इस विज्ञापन को लेकर खूब मजे ले रहे हैं। कई सारे मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। IPS अधिकारी रुपीन शर्मा ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'इट हैपंस ओनली इन इंडिया।' वहीं, दूसरे लोग इस पर मजे लेते हुए कह रहे हैं कि क्या इस शख्स ने स्वर्ग से अपना डेथ सर्टिफिकेट खोने की सूचना दी है। कुछ यूजर्स यह पूछ रहे हैं कि अगर उन्हें खोया हुआ डेथ सर्टिफिकेट मिल भी गया तो उसे देने के लिए कहां जाएंगे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story