भारत

रोंगटे खड़े कर देने वाला पल LIVE! जब कार सवारों पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा

jantaserishta.com
1 Nov 2025 8:09 AM IST
रोंगटे खड़े कर देने वाला पल LIVE! जब कार सवारों पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा
x
वीडियो हुआ वायरल.
बहराइच: बहराइच में कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी का इलाका अपने घने जंगलों और वन्यजीवों के लिए मशहूर है. यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार के गुजरते ही झाड़ियों से एक बाघ निकल पड़ता है. कार में सवार एक शख्स मोबाइल से वीडियो बनाते हुए जा रहा था. उसे अंदाजा भी नहीं होगा कि यहां अचानक बाघ सामने आ सकता है. जैसे ही खेतों से बाघ निकला तो देखकर सभी के होश उड़ गए.
दरअसल, यह मामला धर्मापुर रेंज के हरखापुर गांव के पास गन्ने के खेतों का है. यहां दोपहर में आसपास सन्नाटा था. तभी दूर से हल्की आवाज सुनाई दी, एक कार खेत के किनारे से गुजर रही थी. गन्ने की हरियाली के बीच बाघ के कान खड़े हुए. वह सरकता हुआ आगे बढ़ा. अचानक झाड़ियों के बीच से बाघ बाहर आ गया. वहीं कार में बैठे सर्वजीत सिंह और उनके साथी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि सामने क्या है. कुछ पल में ही उनके रोंगटे खड़े हो गए, बाघ उनकी गाड़ी की ओर बढ़ रहा था.
डर और हैरानी के उस पल में गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति मोबाइल से वीडियो बना रहा था. यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया. इस दौरान बाघ कभी रुकता, कभी जीप को देखता और फिर अचानक पीछे चल पड़ता. जीप की रफ्तार बढ़ी, लेकिन कुछ मीटर तक वह खेत पीछे चलता रहा. उसकी चाल में जंगल का अंदाज़ झलक रहा था, जैसे वह बता रहा हो कि यह इलाका उसका है.
थोड़ी देर बाद जब जीप सड़क की ओर मुड़ी, बाघ फिर धीरे-धीरे गन्ने के खेत में लौट गया. यह घटना मोबाइल में रिकॉर्ड थी. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ के वनकर्मियों ने इस घटना के बाद ग्रामीणों को सतर्क किया है. उन्होंने कहा कि बाघ अक्सर इस मौसम में शिकार की तलाश में खेतों और गांव के किनारों तक आ जाते हैं, इसलिए अकेले खेतों में न जाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story