भारत
तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मारी, 60 की मौत
jantaserishta.com
11 May 2024 12:38 PM IST

x
40 अन्य घायल हो गईं।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बीती रात नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने भेड़ों के झुंड को टक्कर मार दी। इस हादसे में 60 भेड़ों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गईं।
अधिकारियों ने कहा, "कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 60 भेड़ें मारी गईं और 40 अन्य घायल हो गईं।" इस घटना में भेड़ों की देखभाल करने वाले दो लोग भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा, "वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





