भारत

तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने कई लोगों को कुचला, पांच की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
25 Oct 2025 11:42 AM IST
तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार ने कई लोगों को कुचला, पांच की मौत, दो घायल
x
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पूरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टाटा नेक्सन कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नगला पूरी में एक परिवार में गुरुवार को एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजन और मातमपुरसी के लिए आए कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे। रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सीधे इन लोगों पर चढ़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story