भारत

हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्राले में घुसी, कई लोग घायल

jantaserishta.com
21 May 2024 11:00 AM IST
हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्राले में घुसी, कई लोग घायल
x
पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 3 से 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने कार की बॉडी को काटकर घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्राले में जा घुसी। कार काफी देर तक अंदर फंसी रही। इसके बाद मौके पर पहुंची दादरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार की खिड़की और बॉडी काटकर घायलों को बाहर निकाला।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा रही होगी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story