भारत

तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 8 लोगों की मौत

jantaserishta.com
4 May 2026 12:07 PM IST
तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, 8 लोगों की मौत
x
कई लोग घायल.
अंबेडकर नगर: देश के विभिन्न राज्यों में पिछले एक सप्ताह से हादसे अचानक बढ़ गए हैं। जबलपुर का क्रूज हादसा हो या फिर दिल्ली का विवेक विहार अग्निकांड या फिर बिहार में हुए सड़क हादसे, कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को हमेशा के लिए खो दिया। इसी क्रम में रविवार रात को उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
सोमवार को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जलालपुर–अकबरपुर रोड पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार रात करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने लगे। इसी दौरान, जलालपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर वहां जुटी भीड़ पर चढ़ गई। कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) तेजवीर सिंह ने बताया कि पहले मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद लोग वहां इकट्ठा हो गए थे, और उसके बाद कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के लिए पांच बच्चे एक पानी की टंकी पर चढ़ गए, लेकिन उतरने के दौरान जर्जर सीढ़ी ढहने से तीन बच्चे — सिद्धार्थ (13), गोलू (14) और सनी (11) लगभग 50 फीट की ऊंचाई से गिर गए, जबकि उनके पीछे आ रहे दो बच्चे ऊपर ही फंस गए और नीचे नहीं उतर सके। रविवार सुबह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें बचा लिया गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story