भारत

OMG! तीन गाड़ियों को टक्कर मारी, रईसजादों ने कार से मचाया तांडव, सड़क पर मचा हड़कंप

jantaserishta.com
14 Feb 2026 4:16 PM IST
OMG! तीन गाड़ियों को टक्कर मारी, रईसजादों ने कार से मचाया तांडव, सड़क पर मचा हड़कंप
x
पढ़ें पूरी खबर.
बरेली: यूपी में बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार युवक नशे में थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को हस्तक्षेप कर आरोपियों को हिरासत में लेना पड़ा.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से आ रही थी. अचानक बेकाबू होने के बाद कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक थार को जोरदार टक्कर मारी और फिर एक अन्य कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया.
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. हालांकि वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गाड़ियों का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी की जान नहीं गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शराब के नशे में धुत दोनों कार सवारों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उनकी जमकर क्लास लगाई. भीड़ ने दोनों आरोपियों की मौके पर ही धुनाई कर दी.
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ के बीच फंसे आरोपियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छुड़वाया और हिरासत में लिया. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story